आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

एंटीवायरस क्या है Antivirus kya hota hai

WHAT IS ANTI VIRUS (एंटी वायरस क्या है)


ANTI VIRUS (एंटी वायरस)

antivirus kya hota hai

आपको पिछली पोस्ट में बताया गया था की वायरस क्या है। वायरस हमारे कंप्यूटर को किस प्रकार नुकशान पंहुचा सकता है।

हम इस पोस्ट में एंटीवायरस के बारे में जानेंगे। एंटी वायरस हमारे कंप्यूटर के लिए क्यों जरुरी है।

हमारे कंप्यूटर में वायरस को खोजकर उसे नष्ट करने के लिए बनाये गए प्रोग्राम का एंटीवायरस (ANTI VIRUS) है। एंटी वायरस एक प्रोग्राम है जो की हमारे कंप्यूटर में वायरस को खोजता है और उन्हें नष्ट करता है। कंप्यूटर के लिए एंटी वायरस बहुत जरुरी होता है।

एंटीवायरस किसी वायरस के सक्रीय होने पर आपको सूचित करता है। एंटी वायरस के द्वारा समय समय पर कंप्यूटर को स्कैन भी किया जा सकता है।

आज के समय में कई एंटीवायरस बाजार में और इंटरनेट पर उपलब्ध है। कुछ मुख्य एंटीवायरस इस प्रकार हैं-

नॉर्टन (NORTAN) , अवीरा (AVIRA)
मकैफ़ी (MACAFY) , अवास्ट (AVAST) आदि।

इनका ऑटो प्रोडक्ट इस्तेमाल से पहले प्रोग्राम और ईमेल का जाँच करके उसे वायरस मुक्त बनाता है। यदि आपके कंप्यूटर में कोई वायरस सक्रीय हो रहा है या हो गया है तो आपको ये सूचित करता है।

अब बात आती है की एंटीवायरस के प्रयोग द्वारा कंप्यूटर को कैसे सुरक्षित रखा जाय-

1. अपने कंप्यूटर को वायरस मुक्त रखने के लिए समय समय पर एंटी वायरस द्वारा स्कैन किया जाना चाहिए।

2. जब भी आप अपने कंप्यूटर में अलग से मेमोरी लगाएं तो उसे एंटीवायरस द्वारा जरूर स्कैन करें।

3.कंप्यूटर में सीडी लगाते समय ये देख ले की सीडी पर कोई स्क्रेच तो नहीं है। सीडी लगाने के बाद उसे स्कैन जरूर करें।

4.अगर आपको एंटीवायरस द्वारा स्कैन करने पर कोई वायरस मिलता है तो उसे नस्ट कर दे।

5. गेम को कंप्यूटर में रन करने से पहले स्कैन जरूर कर लें।

6. आप कभी भी फ्री एंटीवायरस का प्रयोग अपने कंप्यूटर में न करें। कुछ एंटीवायरस आपको फ्री ट्रॉयल देती है कुछ समय यूज़ करने के लिए आप उसका प्रयोग करके देख सकते हैं की आपके कंप्यूटर में कौन सा एंटीवायरस सही काम कर रहा है।

7. जो एंटीवायरस आपके कंप्यूटर में सही काम करे उसे ही अपने कंप्यूटर में रखें।

8. एंटीवायरस को समय-समय पर अपडेट जरूर करें।

9. आप अपने कंप्यूटर के लिए अच्छा एंटीवायरस ही खरीदें मुफ़्त एंटीवायरस पर ध्यान न दे।

10.एक बार में एक ही एंटीवायरस रखेँ अपने कंप्यूटर पर इससे आपके कंप्यूटर की स्पीड अच्छी रहेगी।

अगर आप इन सब बातों पर अमल करेगें तो आपका कंप्यूटर वायरस मुक्त हो सकता है।
आपके कंप्यूटर की स्पीड भी अच्छी रहेगी।

*कंप्यूटर की सभी पोस्ट यहाँ है।

*इंटरनेट की सभी पोस्ट यहाँ है।



6 comments:

अपने सवाल कमेंट बॉक्स के जरिये पूछें