आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Computer क्या है हिंदी में जाने

what is computer in hindi definition



    नमस्कार जैसा की मैं पहले भी बता चुका हूँ की आप Computer के बारे में जितना जानकारी पा सकते हैं उतना ही आपके लिए अच्छा है क्योंकि आज का युग Computer का युग है। आज के समय हर जगह इसकी मांग है। इसलिए आज हम इस पोस्ट में जानेगें की Computer क्या है ( What is computer) और क्या विशेषता है इसकी।

    कंप्यूटर क्या है (WHAT IS COMPUTER)



    सम्पूर्ण संसार (विश्व) में सायद ही कोई ऐसा इंसान बचा होगा जो कंप्यूटर शब्द को नहीं जनता होगा।
    कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। जो डाटा एवम् निर्देशो को इनपुट (INPUT) के रूप में ग्रहण करता है तथा उनका विश्लेसन करके आवस्यक परिणामो को निश्चित प्रारूप में आउटपुट (OUTPUT) के रूप में निर्गत करता है।





    दूसरे शब्दों में हम कह सकते है की - कंप्यूटर (COMPUTER) एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो इनपुट (INPUT) के द्वारा आकङो का संग्रह करता है। उन्हें प्रोसेस करता है। तथा सुचनावो को निर्धारित स्थान पर स्टोर करता है।

    कंप्यूटर की विशेषता (CHARACTERISTICS OF COMPUTER)


    1. गति-

    कंप्यूटर की गति बहुत तेज होती है। यह सेकेंड भर में लाखो गणनाये कर सकता है। कंप्यूटर की स्पीड को हर्टज (Hz) में मापा जाता है।

    2. स्वचालित-

    कंप्यूटर स्वचालित मशीन है। कंप्यूटर में गाड़ना के समय मानवीय हस्तक्षेप की सम्भावना कम रहती है। हालाकि कंप्यूटर को कार्य करने के लिए निर्देश मनुष्य के द्वारा ही दिए जाते हैँ , एक बार आदेश देने के बाद कंप्यूटर बिना रुके कार्य कर सकता है।

    3. त्रुटि की सम्भावना नहीं-

    कंप्यूटर की गड़नाये लगभग बिना त्रुटि की रहती हैं। अगर डाटा प्रोग्राम में कोई दिक्कत नहीं है तो कंप्यूटर हमेशा सही परिणाम ही देता है। कभी कभी प्रोग्राम डाटा में मानवीय गलतियों के द्वारा भी त्रुटि होती है। वायरस के कारण भी त्रुटियाँ आ सकती है।





    4. भंडारण छमता-

    कंप्यूटर के बाहरी तथा आंतरिक संग्रहण माध्यमो जैसे - हार्ड डिस्क,सीडी रोम,फ्लॉपी डिस्क, आदि में असीमित डाटा और सुचनावो का संग्रहण किया जाता है।

    5. निर्णायक छमता-

    कंप्यूटर में तेजी से निर्णय लेने की छमता होती है। यह परिस्तिथियों का विस्लेषण् कर पूर्व में दिए गए निर्देशो के आधार पर तेजी से निर्णय लेने की छमता रखता है।

    6. तेजी-

    हम जानते है की कंप्यूटर एक मशीन है। कंप्यूटर एक मशीन होने के नाते मानवीय दोषो से रहित है। इसे थकान महसूस नहीं होती। यह हमेशा एक सामान छमता से कार्य करता है।

    7. गोपनीता-

    कंप्यूटर में डाटा को गोपनीय रखने के लिए पासवर्ड की भी व्यवस्था है। पासवर्ड के द्वारा कंप्यूटर में डाटा को गोपनीय रखा जा सकता है। उसे वही खोल या बदल सकता है जिसके पास उसकी जानकारी हो।

    8. कार्य की एकरूपता-

    कंप्यूटर में एक कार्य को बार बार करने पर भी कंप्यूटर के कार्य के गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता।

    9. पुनरावृत्ति-

    कंप्यूटर में एक ही तरह के कार्य को बार बार आदेश देकर कराये जा सकते है।

    कंप्यूटर का उपयोग

    कंप्यूटर का उपयोग अनेक क्षेत्रो में किया जाता है। या किया जा रहा है। आज से समय में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र बचा होगा जहाँ कंप्यूटर का प्रयोग न किया जा रहा हो।

    1. रेलवे व् वायुयान के क्षेत्र में-

    कंप्यूटर का उपयोग रेलवे व् वायुयान के क्षेत्र में व्यापक रूप से किया जाता है। आज के समय में कंप्यूटर की सहायता से रेलवे व् वायुयान के टिकट लिए जा रहे हैं।

    2. चिकित्सा के क्षेत्र में-





    कंप्यूटर का चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत योगदान है। शारीर के अंदर रोगों का पता लगाने उनका विश्लेसण् और निदान में कंप्यूटर का विस्तृत प्रयोग हो रहा है।

    3. बैंकिंग के क्षेत्र में-

    कंप्यूटर ने बैंकिंग जे क्षेत्र में माने तो क्रांति ला दी है। आज के समय में ATM , ऑनलाइन बैंकिंग , रुपया गिनना तथा पासबुक एंट्री आदि कंप्यूटर के द्वारा किया जा रहा है।

    4. रक्षा के क्षेत्र में-

    रक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक प्रयोग हो रहा है। रक्षा अनुसन्धान , रडार आदि में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है।

    5. शिक्षा के क्षेत्र में-

    आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी लगभग हर स्कूलो एवम् कॉलेज में दी जा रही है।
    मल्टीमीडिया के विकाश और कंप्यूटर आधारित शिक्षा ने इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बना दिया है।

    6. बैज्ञानिक अनुसन्धान के क्षेत्र में-

    कंप्यूटर बैज्ञानिक अनुसन्धान के क्षेत्र में भी बहुत महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है।
    विज्ञान के जटिल रहस्यों को सुलझाने में कंप्यूटर की सहायता ली जा रही है।

    7. व्यापर के क्षेत्र में-

    व्यापर के क्षेत्र में कंप्यूटर द्वारा स्टॉक का लेखा जोखा आदि किया जाता है वही उधोग के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग द्वारा बेहतर गुडवत्ता वाले वस्तुओ का उत्पादन संभव हो पाया है।

    8. मनोरंजन के क्षेत्र में-

    वीडियो गेम , सिनेमा आदि में कंप्यूटर के उपयोग के द्वारा प्रभावी मनोरंजन प्रस्तुत किया जा रहा है।

    9. प्रशासन के क्षेत्र में-

    सरकार के अनेक कार्यो को जनता तक पहुचने के लिए तथा प्रशासनिक तंत्रो में बेहतर तालमेल बैठाने के लिए ई-प्रशासन (E-GOVERNANCE) का प्रयोग कंप्यूटर की सहायता से किया जा रहा है।

    10. प्रकाशन के क्षेत्र में-

    कंप्यूटर का उपयोग द्वारा प्रकाशन व् छपाई का भी कार्य किया जा रहा है। कंप्यूटर के द्वारा रेखाचित्रों व् ग्राफो का निर्माण सुबिधाजनक रूप से हो रहा है।

    कंप्यूटर के प्रयोग से प्रभाव-

    1. समय की बचत-

    आज के प्रतियोगी दौर में समय का बहुत ही महत्व है। और समय की बचत कंप्यूटर द्वारा भली भाँति की जा रही है। कंप्यूटर के कार्य करने की छमता अत्यंत तिब्र है। मनुष्य के 1 साल में पूरा किये जाने वाला कार्य कंप्यूटर की सहायता से कुछ मिनटो में किए जा सकते है।

    2. कागज की बचत-

    कंप्यूटर के प्रयोग से ही कागज की बचत संभव हो पाया है। कंप्यूटर में डाटा संग्रह के इलेक्ट्रॉनिक विधियों के उपयोग से तथा विशाल भंडारण छमता के कारण कंप्यूटर के द्वारा कागज की बचत संभव होती है।

    3. बेरोजगारी और रोजगार-

    कंप्यूटर के प्रयोग से जहा लाभ प्राप्त होता है वहीँ कुछ हानीया भी होती है। कंप्यूटर के प्रयोग से सैकड़ो एक लोगो का कार्य किया जा रहा है।
    जिससे लोगो की जीविका पर प्रभाव पड़ता है।
    जिससे कई लोग बेरोजगार हो जाते हैँ।
    परंतु दूसरी ओर कंप्यूटर के बारे में जानने वाले लोगो के लिए कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार के रास्ते भी खुले हैं।


    उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे Comment Box के जरिये पूछ सकते हैं। पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें।