आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

कीबोर्ड क्या है Keyboard kya hai

WHAT IS KEYBOARD (कीबोर्ड क्या है)


KEYBOARD (कीबोर्ड)


keyboard kya hai

कीबोर्ड एक  इनपुट डिवाइस (INPUT DEVICE) है। कीबोर्ड का प्रयोग कंप्यूटर में डाटा डालने के लिए किया जाता है। आज के समय में QWERTY कीबोर्ड का प्रयोग किया जा रहा है।
कीबोर्ड को स्थिति और कार्य के अनुसार निम्न भागो में बाट सकते हैँ।

1. MAIN KEY-BOARD OR TYPEWRITER KEY (मुख्य कीबोर्ड या टाइपराइटर बटन)


यह कीबोर्ड के बायें व् मध्य भाग में अंग्रेजी टाइपराइतर के समान स्तिथ रहता है। इसमें अंग्रेजी के सभी अक्षर (A से Z तक) अंक (0 से 9 तक) तथा कुछ विशेष चिन्ह रहते हैं।

2. FUNCTION KEY (फंक्शन बटन)


फंक्शन बटन कीबोर्ड के सबसे ऊपर लगे रहते है क्रमशः F1 से F12 तक। ये एक पुरे आदेश के बराबर होते हैं जिनकी आवश्यकता बार बार पड़ती है। इनसे समय की बचत होती है।

3. NUMERIC KEY-PAD (संख्यात्मक की-पैड)


संख्यात्मक की-पैड कीबोर्ड के दायीं ओर कैलकुलेटर के समान लगे रहते हैं। इनका उपयोग संख्यात्मक डाटा को तेजी से भरने के लिए किया जाता है। इनमे 0 से 9 तक , दशमलव (.) , जोड़ (+) , घटाव (-) , गुणा (×) , भाग (/) के बटन लगे रहते है।

4. CURSOR MOVEMENT KEY  (कर्सर मूवमेंट बटन)


कर्सर मूवमेंट बटन कीबोर्ड के दायें निचे वाले भाग में लगे होते है। इनमे तीर के निशान वाले चार भाग होते हैं। जिससे कर्सर को दायें बायें ऊपर तथा नीचे ले जाया जा सकता है। इन्हें कमशः दायां (RIGHT) , बायां (LEFT) , ऊपर (UP) , नीचे (DOWN) ऐरो बटन कहते हैं। इन्हें एक बार दबाने से कर्सर एक स्थान नीचे या ऊपर या दायें या बायें हो जाता है।

5. SPECIAL PURPOSE KEY (स्पेशल परपस बटन)


स्पेशल परपस बटन किसी खास उद्देश्य के लिए बनाये जाते हैं। कुछ स्पेशल परपस बटन इस प्रकार है।

A. ESC KEY (एस्केप बटन)


एस्केप बटन कीबोर्ड में ऊपर पहली बटन होती है। इसका प्रयोग पिछले कार्य को समाप्त करने या चालू प्रोग्राम से बाहर जाने का होता है।

B. NUMBER LOCK KEY (न्यूमेरिक लॉक बटन)


न्यूमेरिक लॉक बटन का प्रयोग संख्यानात्मक बटनों के साथ किया जाता है। नंबर लॉक NUM LOCK को ऑन करने पर कीबोर्ड के ऊपर दायीं ओर एक हरी बत्ती जलती है। तथा संख्यात्मक की- पैड के बटन के ऊपर लिखी  संख्याये टाइप करते हैं। नंबर लॉक (NUM LOCK) ऑफ़ होने पर ये बटन के नीचे लिखे कार्य करते हैं।

C. CAPS LOCK KEY (कैप्स लॉक बटन)


कैप्स लॉक बटन का प्रयोग करके अंग्रेजी वर्णमाला के छोटे अक्षरों या बड़े अक्षरों को लिखा जाता है। जब कैप्स लॉक को ऑन किया जाता है तो ऊपर दायीं ओर एक हरी बत्ती जलती है तब वर्णमाला को बड़े अक्षरों में लिखा जाता है। कैप्स लॉक ऑफ होने पर बत्ती बुझ जाती है तब वर्णमाला को छोटे अक्षरों में लिखा जा सकता है।

D. SHIFT KEY (शिफ्ट बटन)


जब किसी बटन पर दो चिन्ह रहते है तो शिफ्ट बटन के साथ उस बटन को दबाने पर ऊपर वाला चिन्ह टाइप होता है। शिफ्ट बटन को न दबाकर केवल उस बटन को अकेले ही दबाया जाय तो नीचे वाला चिन्ह टाइप होता है। अगर कैप्स लॉक बटन ऑन है तो शिफ्ट बटन के साथ अंग्रेजी वर्णमाला को दबाने पर छोटे अक्षर टाइप हैं। अगर कैप्स लॉक ऑफ है तो शिफ्ट बटन के साथ अंग्रेजी वर्णमाला के बटन को दबाने पर बड़े अक्षर टाइप होते हैं।

E. TAB KEY (टैब बटन)

टैब बटन का प्रयोग करके कर्सर को एक निश्चित दुरी जो रूरल द्वारा तय की जा सकती है , तक कुदाते हुए ले जाया जा सकता है। किसी चार्ट टेबल या एक्सेल प्रोग्राम में एक खाने से दूसरे खाने तक जाने के लिए भी टैब बटन का प्रयोग किया जाता है। अगर हम ईमेल आईडी खोल रहे हैं तो ईमेल को डालने के बाद टैब बटन को दबाया जाय तो पासवर्ड वाले खाने में वह चला जाता है।

F. ENTER KEY (एंटर बटन)

एंटर बटन का प्रयोग कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों को क्रियान्वित करने के लिए तथा स्क्रीन पर टाइप डाटा को कंप्यूटर में  भेजने के लिए किया जाता है। वर्ड प्रोसेसिग प्रोग्राम में नया पैराग्राफ या लाइन आरम्भ करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

G. DEL KEY (डिलीट बटन)

डिलीट बटन का प्रयोग कर्सर के दायीं ओर स्थित कैरेक्टर या स्पेस को एक एक कर मिटाने में किया जाता है। इसके द्वारा चयनित शब्द लाइन , पैराग्राफ , फ़ाइल को मिटाया जा सकता है।

H. BACK SPACE KEY (बैक स्पेस बटन)

बैक स्पेस बटन का प्रयोग करके कर्सर के ठीक बायीं ओर स्थित कैरेक्टर या स्पेस को एक एक कर मिटाया जा सकता है। इसका प्रयोग टाइपिंग के समय गलतिया ठीक करने के लिए किया जाता है।

I. SCROLL LOCK KEY (स्क्रॉल लॉक बटन)

स्क्रॉल लॉक बटन का प्रयोग करने पर कंप्यूटर पर आ रही सूचना एक ही स्थान पर रुक जाती है। सूचना को फिर सुरु करने के लिए स्क्रॉल लॉक बटन को दुबारा दबाना पड़ता है।

J. PAUSE KEY (पॉज बटन)

पॉज बटन का कार्य स्क्रॉल लॉक बटन की तरह है। किसी भी दूसरे बटन को दबाने पर सूचना पुनः आनी सुरु हो जाती है।

K. PRINT SCREEN KEY (प्रिंट स्क्रीन बटन)

प्रिंट स्क्रीन बटन को दबाने पर स्क्रीन पर जो कुछ दिख रहा है उसे प्रिंट किया जा सकता है।
प्रिंट स्क्रीन बटन को दबाकर (CTRL+C) बटन को दबाया जाय तो वह स्क्रीन की फ़ोटो ले लेती है जिसे पेंट में पेस्ट करके देखा जा सकता है।

कंप्यूटर की सभी पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें-

आप इन्हें भी देखें----

*मोबाइल से पैसे कमाएँ।
*मोबाइल की सभी पोस्ट।
*इंटरनेट की सभी पोस्ट।