आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

माउस क्या है Mouse kya hota hai

WHAT IS MOUSE (माउस क्या है) MOUSE KYA HAI


MOUSE (माउस)


mouse kya hota hai

माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसे प्वाइंटिंग डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है। GUI के प्रयोग से इसका महत्व बढ़ गया है। एक माउस में 2 या 3 बटन हो सकते हैं। जिन्हें दायां बयां तथा मध्य बटन कहा जाता है।
माउस के नीचे एक रबर का बाल लगा होता है।
जब किसी समतल सतह पर या माउस पैड पर माउस को घुमाया जाता है या हिलाया जाता है तो यह रबर का बॉल घूमता है तथा उसकी गति और दिशा मॉनीटर पर माउस पॉइंटर की गति और दिशा में परिवर्तित हो जाती है।

माउस के कार्य-

CLICK (क्लिक) 

माउस के बटन को एक बार दबाकर छोड़ना।

DOUBLE CLICK (डबल क्लिक)

माउस के बाएं वाले बटन को दो बार जल्दी जल्दी दबाना।

DRAG (ड्रैग)

जब माउस के बायें बटन को दबाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। इसका प्रयोग आइकन , चित्र आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है।

SELECT (सेलेक्ट)

जब माउस के द्वारा क्लिक करने पर किसी आइकन या अक्षर के रंग में परिवर्तन हो तो उसे सेलेक्ट कहा जाता है।


माउस के प्रकार-


OPTICAL MOUSE (ऑप्टिकल माउस)

ऑप्टिकल माउस में रबर बॉल के स्थान पर प्रकाशीय डायोड (LED) का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए किसी विशेष सतह की आवश्यकता नहीं पड़ती है। तथा टूटने फूटने की सम्भावना कम हो जाती है।

TRACK BALL (ट्रैक बॉल)


indiahelpme

ट्रैक बॉल माउस का ही प्रारूप है। ट्रैक बॉल में रबर बॉल निचे न होकर के ऊपर होता है। ट्रैक बॉल को अपने स्थान से हटाये बिना रबर बॉल को घुमाकर माउस पॉइंटर के स्थान में परिवर्तन किया जा सकता है।

कंप्यूटर की पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें-

आप इन्हें भी देखें----

*मोबाइल से पैसे कमाए।
*इंटरनेट की सभी पोस्ट।
*कंप्यूटर की सभी पोस्ट।
*मोबाइल की सभी पोस्ट।