आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Professional android app kaise banaye

Blog website ke liye app kaise banaye. Bina codding ke android aap kaise banaye. Android app kaise banate hai. Blog ke liye app kaise banaye. Android mobile app kaise banaye.



एंड्रॉयड ऍप कैसे बनायें-

नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं कि एंड्रॉयड एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। दुनिया में सबसे ज्यादा यूजर एंड्रॉयड फ़ोन का ही इस्तेमॉल करते हैं। इसलिये अगर आप कोई एंड्रॉयड ऍप बनाते हैं और इसे शेयर करते हैं या प्लेस्टोर में डालते हैं तो इससे आपकी अच्छी खासी इनकम भी हो सकती है। खासकर तब जब आप एक ब्लॉगर हैं और आप की खुद की साइट है तो आप एंड्रॉयड ऍप बनाकर खुद के ब्लॉग को प्रमोट कर सकते हैं। 

इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि एंड्रॉयड ऍप किन किन साइटों से बना सकते हैं बिना कोडिंग के और एक प्रोफेसनल एंड्रॉयड ऍप कैसे बनाये। ताकि आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट को प्रमोट कर सकें।

एंड्रॉयड ऍप बनाने के कई सारे टूल्स हैं साइट हैं जिनकी मदद से आप बिना कोडिंग के आसान तरीके से एंड्रॉयड ऍप बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं कि किन किन माध्यमों से आप एंड्रॉयड ऍप बना सकते हैं।


एंड्रॉयड ऍप बनाने के लिए वेबसाइट-

वैसे तो इन्टरनेट पर कई ऐसी वेबसाइटे हैं जिनकी मदद से आप एंड्रॉयड ऍप बना सकते हो पर हम यहाँ पर कुछ अच्छी वेबसाइट के बारे में बताएंगे जो की बिल्कुल आसान और सही है। तो आइये देखते हैं-

1. AppsGeyser-

Appsgeyser बहुत ही आसान और अच्छी वेबसाइट है एंड्रॉयड ऍप बनाने के लिए। इससे आप 4 से 5 मिनट में एंड्रॉयड ऍप बना सकते हैं। इससे आप अपने ब्लॉग के लिए भी ऍप बना सकते हैं। इसमें ऍप बनाने के बहुत से ऑप्शन होते हैं।


अगर आप appsgeyser से बने ऍप को गूगल प्ले स्टोर पर डालना चाहते हैं तो आपको इसका कुछ चार्ज देना होगा। नहीं तो आप अपने दोस्तों में शेयर करके भी पैसे कमा सकते हैं।

2. MOBILOUD-



MOBILOUD भी एंड्रॉयड ऍप बनाने के लिए एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म है। इसको वर्डप्रेस के लिये बनाया गया है। अगर आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर है तो आप इसकी मदद से बिना कोडिंग के ऍप बना सकते हो।



3. MOBINCUBE-



MOBINCUBE में आपको अपने पसन्द की ऍप बनाने का मौका मिलता है। यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म है मोबाइल और टैब के लिए ऍप बनाने का। अगर आप HTML पेज इसमें यूज़ करना चाहते हैं तो आप अपना खुद का डिजाइन किया हुआ HTML पेज इसमें लगा सकते हैं। इसमें आपको कई फीचर्स मिलते हैं जिनमे से कुछ के लिए आपको पैसे देने पड़ेगें।


4. IBUILDAPP-



Ibuildapp में आपको बहुत सारे डिजाइन मिलते हैं ऍप बनाने के लिए। यह आसान भी है। इससे आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए अच्छा ऍप बना सकते हैं। इसमें भी आपको कोडिंग की जरुरत नहीं पड़ेगी।

5. ANDROMO-



ANDROMO में भी आप बिना कोडिंग के एक प्रोफेसनल ऍप बना सकते हो। इमसें आपको बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं जिससे की आप ऍप को अपने हिसाब से सही कर सकते हो। इसमें न्यूज़ मैगजीन इवेंट ब्लॉग जो भी आप चाहो उसका ऍप बना कर शेयर कर सकते हो।



5.Appyet-

Appyet बहुत ही बढ़िया साइट है बिना किसी कोडिंग के एंड्रॉयड ऍप बनाने के लिए इसके कई सारे फीचर्स हैं जो की हमारे ब्लॉग या वेबसाइट के लिए एक प्रोफेसनल ऍप बनाने के लीये मौका देते हैं। 


अगर आप इससे पैसे भी कमाना चाहते हैं तो इसका भी ऑप्शन है इसमें। सबसे बड़ी बात यह बिल्कुल फ्री है यानि इसपे ऍप बनाने के लिए आपको कोई पैसे भी नहीं देने होगें और आप एड लगाकर पैसे भी कमा सकते हो। 
इससे ऍप बनाकर आप प्लेस्टोर पर भी डाल सकते हैं जिससे जितने ज्यादा लोग आपके ऍप को डाउनलोड करेंगे उतना ही आपको ट्रैफिक मिलेगी और आपका पेज व्यू बढ़ेगा साथ में अच्छी इनकम भी होगी।

अगर आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए कोई ऍप बनाने की सोच रहे हैं तो यह आपके बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है। हम आपको इसके सारे प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बतायेगें जिससे की आप यह ऍप बना सकें।

Appyet से एंड्रॉयड ऍप बनायें-

1ST STEP-

सबसे पहले आप YEPET.COM की साइट को खोलिये फिर SIGN UP वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।


अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी ईमेल आईडी PASSWORD FIRST NAME और LAST NAME भरना है इसके बाद आप SIGN UP के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।


2ND STEP-

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आप किस नाम से ऍप बनाना चाहते हैं उसका नाम भरें।




 जैसे मुझे INDIAHELPME नाम से ऍप बनानी  है तो मैं APPLICATION NAME: में INDIAHELPME भरूंगा। APPLICATION NAME भरने के बाद आप CREATE APP वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

3RD STEP-

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे की आपको अपने ऍप का इमेज लगा सकते हैं-


1. इसके लिए आप Application Icon में Change Icon वाले ऑप्शन पर क्लिक किजिये और अपने ऍप के लिए Icon लगाइये।

2. Notification icon को भी इसी तरह से बदल सकते हैं और Header Image को आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं।

3. Content ratting में Everyone का ऑप्शन सेलेक्ट कीजिये।  और Save Changes पर क्लिक कर दीजिए।

4RTH STEP-

अब आप Modules वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिये इसमें जो पेज खुलेगा उसमे आपको कुछ Modules को हटाना होगा जो की मैं आपको बता रहा हूँ ।


1. Feed
2. Feed
3. Feed
4. Feed
5. Feed
6. Feed
7. Twitter
8. Web
9. Forum
10. Forum
11. Explore

इनको हटाने के आप Modules के सामने detail बटन पर क्लिक करें।

5TH STEP-


अब आपको Feed Modules इसमें लगाना है। इसके लिए Feed RSS/Atom वाले ऑप्शन पर क्लिक किजिये। 


उसके बाद जो ऑप्शन खुले उसमे Menu Name में Home और Menu Order में 2 लिख कर Save कीजिये।


इसके बाद RSS/Atom Feed URL : में आप अपने ब्लॉग का Feed URLभरकर  Save बटन पर क्लीक कीजिये। 

6TH STEP-

Back To Modules पर क्लिक करिये उसके बाद Setting के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।
इसमें आपको कुछ भरना होगा-


1. Feedback Email- इसमें आप अपनी ईमेल आईडी भरिये। ताकि लोग आपके ऍप या आपके ब्लॉग के बारे में आपको राय दे सके।

2.Help Link- इसमें आप आने ब्लॉग या वेबसाइट के लिंक को भरिये।  

3. Google Analytics- इसमें आप ट्रैकिंग कोड भरिये।

लास्ट में Save Change के बटन पर क्लिक कीजिये।

7NTH STEP-

अब आप Monetize वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिये। 


1. Ad Type- इस ऑप्शन में आप Google Ad mob का ऑप्शन सेलेक्ट कीजिये।  

और अपने AdSense अकाउंट के Admob ऑप्शन से कोड कॉपी करके यहाँ पेस्ट कर दीजिए लास्ट में Save Change के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।


अब आप Build के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये फिर Submit To Build के ऑप्शन पर क्लीक कीजिये। 


आपका ऍप कुछ ही सेकेंड में बन जायेगा इसे देखने या डाउनलोड करने के लिए आप ऊपर दिए हुए MY APPS के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये। 


जब यह खुल जाए तो उसमें Details के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।
इसके बाद Build के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये यह खुलने पर एक पेज खुलेगा जिसमे DOWNLOAD (WITHIN 24HR) लिखा होगा  इसपर क्लिक करके आप अपना एंड्रॉयड ऍप डाउनलोड कर सकते हैं।


* यह ऍप एक Zip फाइल में होगा जिसे Unzip करने के बाद ही आप अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते हैं zip फाइल को मोबाइल से  Unzip कैसे करे इसके बारे में जानने के लिए आप नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें



आप इन्हें भी देख सकते हैं-

* फीड बर्नर क्या होता है इसपर अकाउंट कैसे बनाये।
* एंड्रॉयड फ़ोन रुट कैसे करें।
* मोबाइल को कैसे रखे  वायरस से सुरक्षित।
* कंप्यूटर से सम्बंधित पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें।
* इन्टरनेट से जुड़ी पोस्ट।

अगर आपको इस पोस्ट में कोई बात समझ में न आयी हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स के जरिये कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में शेयर करें और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें ताकि हम अपनी पोस्ट आपतक जल्द पंहुचा सकें। धन्यवाद