आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

कंप्यूटर हार्डवेयर Hardware kya hota hai

Hardware kise kahte hai. Computer hardware ki jankari hindi me. What is hardware in hindi.



हार्डवेयर क्या है-


नमस्कार पिछले पोस्ट में मैं बता चुका हूं कंप्यूटर की संरचना के बारे में अगर आपने कंप्यूटर की संरचना वाली पोस्ट को देखा है तो आपको आसानी से समझ में आ जायेगा की कंप्यूटर हार्डवेयर क्या होता है। दरसल कंप्यूटर दो चीजो से मिलकर बना होता है एक सॉफ्टवेयर और दूसरा होता है हार्डवेयर ये दोनों ही कंप्यूटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन दोनों की जरूरत होती है। सॉफ्टवेयर क्या होता है यह मैं आपको अपने पिछले पोस्ट में बता चुका हूँ आप नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-


आज के पोस्ट में हम हार्डवेयर के बारे में देखेगें की कंप्यूटर हार्डवेयर किसे कहते तो आइये देखते हैं हमारी यह पोस्ट-

हार्डवेयर क्या है ( What is Hardware)-



कंप्यूटर हार्डवेयर को कई तरह से दर्शाया जा सकता है अलग अलग लोग इसके बारे में अलग अलग तरीके से बताते हैं लेकिन कुल मिलाकर सबका  अर्थ  एक ही होता है-

1. कंप्यूटर में उपयोग होने वाले सभी भौतिक अवयवों को हार्डवेयर कहा जाता है- जैसे- कीबोर्ड , माउस , मॉनिटर , प्रिंटर , माउस , स्पीकर , हार्ड डिस्क , कैमरा आदि ये सब कंप्यूटर हार्डवेयर के उदाहरण हैं।
कंप्यूटर से हार्डवेयर के रूप में जुड़े अलग अलग हिस्से अपना अलग अलग कार्य करते हैं जैसे माउस का कार्य अलग है और कीबोर्ड का कार्य अलग।


2. हार्डवेयर को कंप्यूटर का Machinery भाग होता है, जिसे हम छू कर महसूस कर सकते हैं और इन्हें देखा भी जा सकता है जैसे-कीबोर्ड , माउस , मॉनिटर , CPU आदि इन्ही सब भागों से मिलकर कंप्यूटर हार्डवेयर का निर्माण होता है। कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर सही से कार्य कर सके हार्डवेयर को उसी के अनुरूप तैयार किया जाता है।


3. कंप्यूटर दो चीजो से मिलकर बना होता है एक है सॉफ्टवेयर और दूसरा है हार्डवेयर, हार्डवेयर कंप्यूटर का वह हिस्सा होता है जो कंप्यूटर को आकार देता है जिसे हम छू कर महसूस कर सकते हैं देख सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर को कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है जैसे आपको कोई भी एंट्री कंप्यूटर में करनी हो तो आप कीबोर्ड की सहायता लेते हैं ऑडियो सुनने के लिए प्रिंटर की मदद लेते हैं, डाक्यूमेंट्स को प्रिंटर द्वारा प्रिंट करते हैं ये सब हार्डवेयर के उदाहरण है।

4. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में सबसे बड़ा अंतर यह है कि हार्डवेयर को हम देख सकते हैं छू सकते हैं महसूस कर सकते हैं जबकि सॉफ्टवेयर हार्डवेयर का उल्टा होता है। जिन्हें छू नहीं सकते ना ही इन्हें महसूस कर सकते हैं।



आप इन्हें भी देख सकते हैं-

उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें