आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

English को Hindi में Convert करना

English को Hindi में Convert कैसे करें. या Hindi ko English me Translate कैसे करें:-


नमस्कार आज के समय में English सीखना कितना जरूरी है यह आप जानते हैं इसके लिए आप अलग अलग Website का चक्कर लगाते हैं ताकि आपको कोई जानकारी वहाँ से मिल जाये। लेकिन इस पोस्ट में आप ऐसे App के बारे में जानेगें जो की English को Hindi में Convert कर देता है चाहे आप उसमे Type करें या English में बोले या फिर जहाँ English में कुछ लिखा हो उसका Screen Shot ले लें वह आसानी से आपको Translate करके दिखा देगा। आज के समय में How To translate English to Hindi. Hindi Translator app. इंग्लिश को हिंदी में Convert करना आदि Internet पर Search किया जाता है। इसके लिए हमने यह पोस्ट लिखी ताकि आप आसानी से किसी भी भाषा को समझ लें तो आइये देखते हैं इस App के बारे में और यह कैसे कार्य करता है:-

Google Translate:-


Google द्वारा बनाया हुआ यह एक Translator App है जिसका नाम है Google Translate जिसे आप Play Store पर जाकर Download कर सकते हैं। यह बिल्कुल Free App है जिसका कोई पैसा नहीं देना होगा आपको खास बात यह है कि यह खुद Google द्वारा बनाया गया है इसलिए इससे कोई खतरा नहीं है हमारे Android Device को। दूसरी बात की अगर आप इसे अपने Device में रखते हैं तो आपको और किसी Translator app को अपने Device में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसके कुछ फीचर के बारे में नीचे बताया गया है:-   





(English to Hindi app)



Google Translator के फ़ीचर्स:-

हलाकि इसमें बहुत सारे Option हैं यहाँ पर कुछ Point के बारे में बताया गया है बाकी आप App Download करेगें तो खुद ही पता चल जायेगा आपको-

1-  आपको एक दो नहीं बल्कि कई भाषाओं में Translate करने का Option मिलता है। जिससे आप आसानी से किसी भी Language में अनुवाद कर सकते हैं।

2- आप चाहे तो कही कुछ English में लिखा हो या किसी और Language में लिखा हो तो बस आप इस App में जाकर उसे कैमरा से Scan कीजिये आपको उसका हिंदी अनुवाद या आप जिस भाषा में चाहते हैं उस भाषा में आ जायेगा। यह बहुत ही अच्छा फीचर है इसका जो बहुत कम App में देखने को मिलता है।
3- आप इसमें कुछ लिखकर उसे Translate कर सकते हैं बस आपको इसमें Word Type करना है जिसका आप Hindi या English या किसी और Language में Translate करना चाहते हैं। आप जो भी Type करेगें उसका अनुवाद भी आपके द्वारा Select की हुई language में हो जायेगा। 

4- आप Mic में बोलकर भी आसानी से उसका Translate कर सकते हैं ये बहुत ही अच्छा टूल है इसका।

5- आपको एक और Option मिलता है Writing का जैसे आप लिखते हैं वैसे ही इसमें Write कर सकते जिसको यह Text में convert करके उसका अनुवाद कर देता है।

तो आइये देखते हैं इस app को Download करने के बाद क्या और कैसे करें:-





Translate कैसे करें:-


जब आपने Google Translate App Play Store से डाउनलोड कर लिया तो उसे Open करें। इसमें आपको Language की Setting करनी है:-


1. Your Primary Language:- यानि आपका Primary Language क्या होगा उसे Select करें जैसे आपको English को Hindi में convert करना है तो Primary Language में English चुने और कोई Language Select करना चाहते हैं तो चुन सकते हैं।

2.  Language You Translate Most Often:-  इसमें आपको Hindi Select करना है या आप किसी दूसरी Language को Select करना चाहते हैं तो Select कर सकते हैं:-

सब Select करने के बाद आप Done  के ऑप्शन पर प्रेस कर दीजिए। अगर आप चाहे तो इस app में कभी भी Language बदल सकते हैं:-


अब आपके Mobile Screen पर App Open होगा जैसा Image में दिखाया गया है जिसमे आपका Language दिखाया जाएगा जो आपने Select किया है आप चाहे तो यहाँ से इसे बदल भी सकते हैं । जैसा की आप Image में देख सकते हैं कि English TO Hindi का Option दिख रहा है जो पहले Select किया गया है।

दूसरे नम्बर पर एक बॉक्स जिसपर क्लिक करके आप कुछ भी Type कर सकते हैं जिसका आपको Translate करना हो यह उस भाषा में अनुबाद कर देगा।

तीसरे नम्बर पर एक Camera का आइकॉन है जिसपर आप क्लिक करेगें तो आपके मोबाइल मोबाइल का Camera Open हो जायेगा , अब जैसे आपके Computer में कोई Email आई है तो आप उस Email को Open कर लीजिए और उसका Photo ले लीजिए  फिर Select All पर क्लिक करिये या अपनी Finger की मदद से Text को Highlight  कीजिये और लास्ट में Arrow (तीर) के निशान पर क्लिक कर दीजिए। आपके Screen पर उस Email का हिंदी में अनुवाद आ जायेगा। ऐसा ही आप किसी Newspaper या किसी Website किसी भी जगह से जहाँ आप English को Camera द्वारा फोटो लेकर उसे Hindi में Translate कर सकते हैं। इसमें आपको न तो कुछ टाइप करने की जरूरत है ना ही बोलने की।





4 नम्बर पर एक Mic का Option जिसके द्वारा आप कुछ बोलकर उसका Translate कर सकते हैं अपने मनपसन्द भाषा में।

5. पांचवे नम्बर पर Wright करके आप उसे Translate कर सकते हैं जैसे आप पेन से कुछ लिखते हैं वैसे ही इसमें Finger की मदद से लिखना होता है और यह उसे Text में बदल कर उसका अनुवाद करता है।


ये हैं Google Translator App के Option जिसकी मदद से आप आसानी से किसी भी Language का अनुवाद करके उसे सिख सकते हैं। इसमें कई ऑप्शन है जिनके बारे में बताया गया है आप जिस ऑप्शन से चाहे उसका प्रयोग करके आप Translate कर सकते हैं।


आप इन्हें भी देख सकते हैं:-

उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे Comment Box के जरिये पूछ सकते हैं पोस्ट अच्छी लगी होगी तो Share जरूर करें-